Breaking News

Noida : लुटेरों ने बुजुर्ग को मारी गोली

नोएडा। Noida शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह लुटेरों ने उनका विरोध करने पर 65 वर्षीय लुटेरोंको गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें :- Naxalism का जल्द होगा सफाया : राजनाथ

Noida के फेस 3 थाना के

नोएडा Noida के फेस 3 थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर 122 निवासी सुभाष चंद्र रस्तोगी (65) रविवार की सुबह अपने घर से मुरादाबाद जाने के लिए निकले थे। वह पर्थला गोल चक्कर पर खड़े होकर अपनी बेटी और दामाद का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे हथियार के बल पर चेन और बैग लूटने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि रस्तोगी ने जब लूटका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब राहगीर घटनास्थल की तरफ दौड़े तो बदमाश वहां से भाग निकले।थाना प्रभारी ने बताया कि रस्तोगी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...