Breaking News

केरल में बारिश की आशंका,अलर्ट जारी

लखनऊ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में लो प्रेशर की वजह से चक्रवात आने की संभावना है,जिसको लेकर मौसम वभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण पूर्व आैर इससे सटे पूर्व केंद्रीय अरब सागर में ज्यादा दबाव की स्थिति बनी हुई है। जो पिछले कुछ घंटों में पश्चिम में पश्चिमोत्तर की आेर लगभग 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। एेसे में आने वाले 24 घंटों के दौरान यहां चक्रवाती तूफान भी आ सकता है। जबकि अगले 5 दिनों के दौरान चक्रवात के दक्षिण ओमान और आसपास के यमन तटों से होकर गुजरने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी इलाके में खासतौर से उत्तर अंडमान सागर में भी न्यूनतम दबाव की स्थिति बनी हुई है। अगले 12 घंटो के दौरान यहां पर एेसी स्थितियां बने रहने की संभावना है।

गहरे समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी

उधर न्यूनतम दबाव के चलते अगले 72 घंटों में इसके उत्तर पश्चिम की ओर ओडिशा तट की तरफ बढ़ने की संभावना है। एेसे में न्यूनतम दबाव की वजह से मौसम विभाग ने मछुआरों को 7 से 12 अक्टूबर तक अरब सागर के गहरे इलाकों में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 7 से 11 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में भी मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

48 घंटों में भारी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज दक्षिणपश्चिम मानसून का देश के कर्इ हिस्सों से गुजरने की संभावना है। इस दौरान दक्षिणपश्चिम मानसून आैर पूर्वोत्तर मानसून के एक साथ आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों, तमिलनाडु , पुडुचेरी, केरल से गुजरने से बारिश की आशंका है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में आने वाले 48 घंटों में भारी बारिश आैर गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना।

वहीं बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी और लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर कल झमाझम बारिश हुर्इ। चिकमंगलूर 7 सेंटीमीटर, अमीनी में 6 सेंटीमीटर, आगाथी हवाई अड्डे, कन्याकुमारी, कूनूर, मायाबंदर आैर , हट बे , तूतीकोरिन, कोझिकोड, कराईकल में 3 सेंटीमीटर, पोर्ट ब्लेयर आैर तंजावुर 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुर्इ। केरल के ज्यादातर स्थानों पर तूफान भी आया। गुजरात का भुज सबसे गर्म रहा,यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंजाब का भटिंडा सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

‘आप इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं?’, कोविड मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना ...