Breaking News

Indonesia : सुनामी के बाद अब तक 2000 लोगों के मिले शव

इंडोनेशिया Indonesia में भूकंप के बाद आई सुनामी की वजह से हुई मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक प्रभावित इलाकों से 2000 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं और कई अन्य अब भी लापता है। जानकारी के अनुसार पालू से अब तक लगभग दो हजार लोगों के शव को बरामद किया जा चुका है। एक अधिकारी के मुताबिक, हजारों लापता लोगों के साथ मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

Indonesia के सुलावेसी द्वीप में

इंडोनेशिया Indonesia के सुलावेसी द्वीप में भूकंप और सुनामी के बाद महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। आपदा के कारण ढही इमारतों और घरों के मलबे में दबे शव धीरे-धीरे सड़ने लगे हैं। इसी को देखते हुए बचावकर्ताओं ने महामारी फैलने के खतरे की चेतावनी दी है।
कीचड़ और मलबे में दबे ज्यादातर शव क्षत-विक्षत हैं। उनसे संक्रमण का खतरा हो सकता है। शवों को बाहर निकाल रहे राहत कर्मियों को बीमारियों से बचाने के लिए टीका भी लगाया गया है। इसके बावजूद उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें :- केरल में बारिश की आशंका,अलर्ट जारी

 

About Samar Saleel

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...