Breaking News

किसानों में भाजपा के लिए आक्रोश : Akhilesh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान बुरी तरह आंदोलित हैं। भाजपा के लिए अब उसके झूठे वादे ही गले की फांस बन रहे हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में किसान आंदोलन कर अपना आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं किन्तु भाजपा सरकारें उनकी अनदेखी कर रही हैं। 50,000 किसान कर्ज के बोझ में अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। भाजपा की दोगली नीति और वोट बैंक की राजनीति कृषि प्रधान देश के लिए गंभीर संकट पैदा करने वाली है।

Akhilesh ने कहा कि भाजपा ने

श्री अखिलेश Akhilesh ने कहा कि भाजपा ने किसानों को कर्जमाफी के नाम पर धोखा दिया। आलू किसानों को कुछ नहीं मिला। गन्ना किसानों का पेराई सीजन शुरू होते ही बकाया भुगतान का वादा हवाई साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश के किसानों का अब भी 8220 करोड़ रूपए बकाया है। भाजपा सरकार ने किसानों के बजाय चीनी मिल मालिकों की मदद कर जाहिर कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता में अन्नदाता नहीं बड़े कारपोरेट घराने हैं। चीनी मिलों के लिए केन्द्र सरकार ने 4500 करोड़ रूपए के जिस रियायती ऋण देने की बात की है इसमें किसानों के हाथ कुछ नहीं लगना है।
किसान हितैषी बनकर किसानों के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी तो भाजपा ने रबी की फसलों के समर्थन मूल्य की घोषणा करके की है। किसानों की आंख में धूल झोंकने का यह कुत्सित प्रयास है। भाजपा ने मूल्य आयोगों की सिफारिशों को ठुकराकर पहले के तय मानकों से बहुत कम समर्थन मूल्य दिया है। इस समर्थन मूल्य पर किसानों के पूरे कृषि उत्पादों की खरीद भी सुनिश्चित नहीं की गई हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...