Breaking News

शारदा नहर में मिला अज्ञात युवती का शव

रायबरेली। शारदा नहर में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरा शव महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कैर गाँव में नवजात शिशु शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

युवती का शव कई दिन से 

भदोखर थाना क्षेत्र के सरैया गाँव के शारदा नहर के पास आज दोपहर एक 25 वर्षीय युवती का शव बहता हुआ मिला। ग्रामीणों ने नहर में शव मिलने की सूचना भदोखर पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। भदोखर एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव देखने से लग रहा था कि शव कई दिन से पानी में पड़ा हुआ था जो कही और से बहते हुए यहां आ गया। आगे की कार्यवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी फ़िलहाल युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कैर गाँव में नवजात शिशु शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार दुबे का कहना है कि नवजात शिशु का शव लगभग दो तीन दिन का लग रहा है।

-: अन्य खबरें :-

सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं – ब्रज बहादुर

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा जिला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन जनपद स्थित होटल में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्रज बहादुर एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी रामचंद्र रहे। जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अभिलाष चंद कौशल व जिला महामंत्री राधेश्याम सोनी जिला महामंत्री जितेंद्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को माला पहनाकर व उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी मंडल अध्यक्षों व जिला टीम को सम्मानित किया व अंग वस्त्र प्रदान किया। प्रदेश प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्रज बहादुर ने कहा कि सभी को एक साथ मिलकर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जिससे 2019 में भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव से अच्छा प्रदर्शन कर सकें जिससे पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। उन्होंने सभी को सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा एवं सभी से आग्रह किया कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही जनउपयोगी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं जिससे आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर मनीष जयसवाल,रमेशचंद्र, रमेश सोनी,शेर बहादुर लोधी, किरण गुप्ता,शीतला सविता,राजू यादव, राजू शर्मा,राजू जयसवाल,भोलानाथ तिवारी, मुकेश तिवारी,राजू सिंह,अनीता श्रीवास्तव,विकास लोधी,अशोक पाल,जितेन पटेल, धर्मेंद्र यादव, गोपी लाल प्रजापति एवं सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मिश्रा गुट से प्रियंका अध्यक्ष तो अलका बनी महामंत्री

रायबरेली। उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) द्वारा उद्यमी महिलाओं को सामाज की मुख्य धारा से जोड़ने के क्रम में व्यापार मंडल की महिला इकाई गठित कर महिला उद्यमियों को नेतृत्व प्रदान किया गया। खालसा चौक स्थित व्यापार मंडल के कैम्प कार्यालय में बैठक कर जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी व नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा उद्यमी महिलाओं के साथ व्यापार मंडल की महिला इकाई के गठन को लेकर आम सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
मंडल के जिलाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता आशीष द्विवेदी द्वारा महिला व्यापार मंडल की कमान प्रियंका कक्कड़ को सौंपते हुये जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने की घोषणा की गयी। इसके साथ ही महामंत्री का दायित्व अलका जैसवाल को सौंपा गया। महिला व्यापार मंडल के प्रभारी के रूप में वंदना वर्मा व उपाध्यक्ष पद पर मीरा तिवारी को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के परिणाम स्वरुप गठित की जा रही है महिला इकाई। महिलाओ के बीच स्वयं को सहज पाती हैं महिलायें अतः महिलाओं के संरक्षण के लिए आवश्यक है महिला इकाई। व्यापारी समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बदलते सामाजिक परिवेश का परिचायक है अतः महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है।नवमनोनीत महिला अध्यक्ष प्रियंका कक्कड़ ने साथी पदाधिकारियों के साथ स्वयं के मनोनयन पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया व् कहा की महिला उत्पीड़न के विरोध में संघर्ष ही हमारी पहचान होगी। महिला हितों के लिए हमारी एकजुटता ही एकमात्र विकल्प है। मनोनीत महामंत्री अलका जायसवाल ने उद्यमी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने के लिये प्रेरित किया और कहा कि संघर्षो में डटकर एक साथ चलना होगा। उन्होंने कहा की शीघ्र ही अन्य उद्यमी महिलाओ को संगठन से जोड़कर संख्या बल तैयार करते हुवे महिला संगठन का विस्तार किया जायेगा।इस अवसर पर महिला संगठन प्रभारी वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष मीरा तिवारी, जिला महामंत्री जीतेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, नगर महामंत्री सत्रोहन सोनकर आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-राजन प्रजापति/रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...