Breaking News

MLC के प्रयास से किसानों को मिला पानी

रायबरेली। MLC एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज डलमऊ के शेखन का पुरवा में पुरवा ब्रांच को डलमऊ गंगनहर से जोड़कर लालगंज, सतांव तथा खीरों को पानी दिये जाने की महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया।विगत दिनों सिंचाई मंत्री और एमएलसी के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में बनी सहमति और स्वीकृति को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया गया।

भाजपा MLC दिनेश प्रताप सिंह ने

भाजपा MLC एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर नहर पटरियों के उच्चीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ किया।एमएलसी श्री सिंह ने बताया कि दशकों से सूखे की मार झेलने वाले किसानों की समस्याओं के खात्मे के लिए संघर्ष का सुखद परिणाम आ रहा है।परियोजना पूर्ण होने पर देवली, रजौली, सईस्ताबाद,जमुआंवां,चांदाटीकर,ऐहार अल्पिका,लालगंज रजबहा, सहजौरा रजबहा, सातनपुर, निहस्था,दुकनहा,सकतपुर, नहरों में जलसंकट समाप्त हो जायेगा।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल,भाजपा नेता दिनेश त्रिपाठी,सतांव ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह,हरचंदपुर विधायक प्रतिनिधि पिंटू शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एस के झा,सहायक अभियंता एम पी सिंह,जूनियर इंजीनियर रामेंद्र कुमार साहू समेत बड़ी संख्या में डलमऊ लालगंज खीरों तथा सतांव के किसान मौजूद रहे।

रत्नेश मिश्रा
 रत्नेश मिश्रा

 

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...