Breaking News

मौसम : 24 घंटों में तेजी से गिरेगा तापमान

लखनऊ। मौसम विभाग की माने तो आगले 24 घंटों में देश भर के तापमान में काफी तेजी के साथ बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जहां पूरे देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है तो इसके विपरीत उत्तर-पूर्व की आेर से ठण्ड हवाएं चलने की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।

उत्तरी अंडमान सागर आैर पड़ोसी इलाके में मौसम प्रभावित

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक थाईलैंड और उसके आसपास न्यूनतम दबाव की स्थिति बानी हुयी है जिससे चक्रवात आने की आशंका है। जो दक्षिण-पश्चिम की और सक्रीय हो सकता है। इसकी वजह से अगले 48 घंटों में भारत में भी तूफान आ सकता है।इससे दक्षिण प्रायद्वीपीय खासतौर से भारत का उत्तरी अंडमान सागर आैर पड़ोसी इलाके प्रभावित हो सकते हैं।दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय इलाको जैसे तमिलनाडु, पुडुचेरी व अंडमान निकाेबार के कर्इ इलाकों में बारिश की संभावना है।

पंजाब का लुधियाना सबसे ठंडा

वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी और केरल में कुछ इलाकों में तूफानी हवाएं चलेगी। कुछ इलाकों में गरज के साथ हवाएं भी चलेंगी। गुजरात का भुज जहां देश का सबसे गर्म इलाका (अधिकतम तापमान 39.4°C) रहा तो वहीं पंजाब का लुधियाना सबसे ठंडा (न्यूनतम तापमान 13.8°C) इलाका रहा।

About Samar Saleel

Check Also

‘जहां हिंसा हुई, वहां चुनाव की अनुमति नहीं’, मुर्शिदाबाद मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ...