Breaking News

राज्य कर्मचारियों की Big Strike स्थगित

लखनऊ। सीएम योगी से वार्ता के बाद राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर 25 से प्रस्तावित Big strike  महा हड़ताल स्थगित हो गई है। दोपहर दो बजे से कर्मचारी संगठनों की कार्यकारिणी बैठक के बाद शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्मचारी नेता इसकी घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री से वार्ता में एक विशेष समिति का गठन तय हुआ है, जो दो महीने में रिपोर्ट देगी। समिति में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Big strike के इस मामले को

बताया जा रहा है कि Big strike  महा हडताल के इस मामले को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बुधवार को लखनऊ में मौजूदगी के कारण मुख्यमंत्री ने दिन शुरू होते ही सुबह-सुबह इस मामले को निपटाया। शासन से सुबह छह बजे संदेशवाहक भेज कर बुलाये गए कर्मचारी नेताओं ने वार्ता पर संतोष जताया है।
मंच के संयोजक हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि बुधवार को फिर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से हड़ताल को लेकर वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री से वार्ता में एक विशेष समिति का गठन तय हुआ है, जो दो महीने में रिपोर्ट देगी। समिति में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कर्मचारी नेताओं का मानना है कि पुरानी पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अब जल्‍द ही कुछ समाधान निकल सकता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

 मेरठ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ शहर में रोड शो आयोजित किया जा रहा ...