Breaking News

साहित्यकार रामकिशोर उपाध्याय का जन्मोत्सव धूम-धाम से संपन्न

नई दिल्ली। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के अध्यक्ष व हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार रामकिशोर उपाध्याय का जन्म दिन उनके आवास पर उनके परिवार समेत बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया गया। साहित्य समाज की कई जानी मानी विभूतिया भी श्री उपाध्याय के जन्मदिवस समारोह के दौरान उपस्थित रही।

रामकिशोर उपाध्याय के 61वें जन्मदिवस पर

साहित्यकार रामकिशोर उपाध्याय ने साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान अपने दैनिक कार्यों से बनाई है। उनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में अप्रतिम प्रदर्शन और प्रगति के समृद्ध द्वार खुले। श्री उपाध्याय ने अपनी कर्मठता और कर्तव्यभावना से सबका दिल जीतकर एक नूतन ऊर्जा और प्रगति प्रदान किया है।

रामकिशोर जी अपने विशाल हृदय की सोच के साथ सबके दिल़ो को जीतकर समरसताभाव की त्रिवेणी बहा दी है। उनकी अद्भुत संकल्प सोच, संगठन क्षमता बेहद प्रशंसनीय और अभिनंदनीय है। बतौर साहित्य समाज आप सर्व जन हिताय और सर्वजन सुखाय की साक्षात मूर्ति है। रामकिशोर जी के विचारों और भावों की गहनता, मौलिकता और सौन्दर्यता की निर्झरिणी सदैव प्रवाहित होती रहती है।

श्री उपाध्याय जी के 61वें जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में त्रिभुवन कौल, सुरेश पाल वर्मा जसाला, स्वेताभ पाठक, ओम प्रकाश प्रजापति, जगदीश मीणा, ओम प्रकाश शुक्ल एवं संजय कुमार गिरी शामिल रहे।

About Samar Saleel

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...