Breaking News

भाजपा की हार पर कांग्रेस बोली ये बदलाव की बयार है

मध्यप्रदेश। सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी सीट बरकरार रखी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी की इस जीत को बदलाव का एक संकेत कहा है और लोगों की पार्टी में निष्ठा के लिए धन्यवाद जताया। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि हवा में बदलाव की बयार है।
कांग्रेस पार्टी में विश्वास और निष्ठा जताने के लिए चित्रकूट के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुवेर्दी 19 चक्र की गणना के बाद रविवार को मध्यप्रदेश के चित्रकूट निवार्चन क्षेत्र से निवार्चित घोषित किए गए। नीलांशु ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,133 वोटों से हराया।
मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। इस सीट के लिए मतदान नौ नवंबर को हुए थे। यह सीट कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के कारण खाली हुई थी। इस सीट से चुनाव मैदान में 12 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे, जिसमें नौ निर्दलीय थे।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मध्यप्रदेश भाजपा के प्रमुख नंदकुमार चैहान ने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया था।

 

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...