Breaking News

136 वीं जयंती पर याद किये गए डॉo काशीप्रसाद जायसवाल

गोरखपुर। चौरी-चौरा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी एवं जायसवाल समाज के भुवनपति निराला जायसवाल के आवास पर मसहूर इतिहासकार एवं बैरिस्टर डॉo काशीप्रसाद जायसवाल जी की 136 वी जयंती समारोह पर बैठक संपन्न हुई। भुवनपति निराला ने कहा कि हमे गर्व है कि हम उस समाज की संतानें है, जहाँ इतने महान लोगो का जन्म हुआ, सभी स्वजातीय बन्धुओं को हार्दिक बधाई एवं शत-शत नमन। डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इतिहासकार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल ने समाज के लिए अविश्मरणीय योगदान दिया। अवधेश जायसवाल ने कहा कि समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से मिलकर डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारतरत्न देने की मांग करेगा।
वैश्य के खून में कुशलता होती है, जिससे वह समाज के लिए कुछ उन्नति के काम को आगे बढ़ने का काम करते है। महंत देव्या गिरि ने कहा वैश्य के खून में लोगों को कार्यकुशल बनाने की क्षमता होती है, जिससे वह आगे विकास कर सके। इसलिए उन्हें बनिया कहा जाता है। उन्होंने डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के भारतरत्न मिलने में भी सहमति जताई और लोगों का हौसला बढ़ाया। डा. काशी प्रसाद जायसवाल की 79वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को बुद्धिजीवियों ने भारत रत्न दिए जाने की मांग की। लोगों ने कहा कि वे सुप्रसिद्ध इतिहासकार, प्रख्यात साहित्यकार, अप्रतिम देशभक्त व महान विधिवेत्ता थे।
इस दौरान भुवनपति निराला ने कहा कि भारत सरकार ने 1981 में डा. जायसवाल की जन्म-शताब्दी पर लिफाफा और डाक टिकट जारी किया था। अब इनको भारत रत्न देने की बारी है, क्योंकि, डा.जायसवाल ने भारतीय इतिहास को पुरातत्व, सिक्कों, शिलालेखों तथा खुदाइयों व शोध के माध्यम से तार्किक परिणति तक पहुंचाने में अहम् भूमिका निभाई है। वहीं गोरखपुर से आए सत्यप्रकाश जायसवाल ने कहा कि डा.काशी प्रखर देशभक्त के साथ ही, भारतीय क्रांतिकारियों का केस बिना फीस लिये लड़ते थे। इस दौरान योगेंद्र जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, दिलीप जायसवाल, विश्वजीत जायसवाल, ईश्वर जायसवाल नागेंद्रनाथ जायसवाल, राजेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अनंतलाल जायसवाल, संतोष जायसवाल, सोहन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजेश पासवान, रवि गुप्ता, रोशन जायसवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...