Breaking News

कोहरे और हिमपात की वजह से बढ़ेगी ठंड

लखनऊ। दीपावली के बाद मौसम में काफी तेजी से बदलाव देेेखने को मिलने वाला है। हिमालय के पश्चिमी हिस्से में चल रहे मौसमी परिवर्तन के चलते जम्मू, श्रीनगर आैर इसके अासपास के इलाकों में हिमपात व बारिश हो रही है। जिससे अभी भी राहत मिलते नहीं दिख रही है। दूसरी तरफ उत्तर भारत में कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में धुंध की चादर चढ़ी रहेगी।

घना कोहरा बढ़ा सकता है ठंड

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 8 व 9 नवंबर को घना कोहरा छाया रहेगा जिसके चलते ठंड बढ़ने की संभावना है। असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले 4-5 दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।
वहीं पश्चिम और मध्य भारत व उसके आसपास के कुछ हिस्सों के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आती नजर आ रही है। यहां अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान करीब एक से दो डिग्री के नीचे जा सकता है। मौसम विभाग की माने तो न्यूनतम दबाव की वजह हिंद महासागर में गंभीर स्थितियां देखनेे को मिल सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में अभी भी न्यूनतम दबाव बना हुआ है। इसमें साउथ र्इस्ट आैर साउथ वेस्ट के इलाके शामिल हैं। इससे असम व इसके आसपास के इलाके, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल का गंगेय इलाका, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के इलाके चक्रवात की चपेट में आ सकते हैं। इन इलाकों में तूफानी हवाआें के साथ-साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

About Samar Saleel

Check Also

वीवीपैट से हर वोट के सत्यापन की मांग वाली अर्जियों पर EC ने दिया स्पष्टीकरण, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

सुप्रीम कोर्ट ने वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के साथ ईवीएम का उपयोग करके ...