Breaking News

Uttarakhand में भूंकप के झटके

पिथौरागढ़। उत्तराखंड Uttarakhand के पिथौरागढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई है।

ये भी पढ़ें :- Kutch में भूकंप के झटके

Uttarakhand में इसकी वजह से

हालांकि, अब तक Uttarakhand उत्तराखंड में इसकी वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। खबरों के अनुसार एक के बाद एक आए दो झटकों से लोग सहम गए हैं।
भूकंप का केंद्र भारत नेपाल सीमा पर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह झटके रविवार दिन में 12.37 बजे महसूस हुए जिसके बाद डरे हुए लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए।

बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग और गंगोलीहाट तहसीलों को छोड़कर पिथौरागढ़, डीडीहाट, मुनस्यारी ओर धारचूला में भूकंप का झटका आया। धारचूला में आठ मिनट बाद दूसरा झटका आया। भूकंप से अभी तक किसी तरह जे नुकसान की सूचना नही है। भूकंप के बाद आसमान में बादल घिरने लगे है।

 

About Samar Saleel

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...