Breaking News

देशभर के बच्चों में Children’s day की धूम

देश भर में चारो तरफ बाल दिवस Children’s day की धूम है। हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म हुआ था। नेहरु के बच्चों के प्रति विशेष स्नेह के कारण ही उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है Children’s day

पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। वे कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। यही वजह है कि बच्‍चे आज भी उन्‍हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं। नेहरू कहते थे कि बच्चे की अच्छे से देखभाल की जानी चाहिए। वे देश का भविष्य हैं।

हर साल 14 नवंबर को

27 मई 1964 को नेहरु जी के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए यह तय किया गया कि हर साल 14 नवंबर को उनके जन्मदिवस पर बाल दिवस (Bal Diwas) मनाया जाएगा। यूं तो बाल दिवस 1925 से मनाया जाने लगा था, लेकिन UN ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की। हालांकि अलग-अलग देशों में अलग तारीखों पर बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में ये तारीख 14 नवंबर है।

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...