Breaking News

Delhi Police : हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मार की आत्महत्या

दिल्ली। दिल्‍ली सचिवालय में आज सुबह एक Delhi Police हेड कॉन्‍स्‍टेबल ने अपने ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गयी। यह घटना राजधानी के सचिवालय के वीआईपी पार्किंग एरिया में घटित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को कॉन्स्टेबल के पास से दो पन्नों को सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

Delhi Police : पत्नी के अवैध संबंध से..

पुलिस अधिकारियों को कॉन्स्टेबल के पास से प्राप्त सुसाइड नोट में स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि वह पत्नी के अवैध संबंधों और एक पिटाई के वीडियो से परेशान था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुबह तक़रीबन 05:30 बजे सूचना मिली की एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली है। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हेड कॉस्टेबल सोहनवीर के तौर पर हुई है।

पत्नी के भाई ने की थी कॉन्स्टेबल की पिटाई

जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मेरी पत्नी का जो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर है। उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। जिसका मैं विरोध करता था। इसकी जानकारी मैंने अपने बागपत के रहने वाले ससुराल वालों को भी दी थी। वो उल्टा मुझे ही गलत ठहरा रहे थे और 15.11.2018 को मेरे ससुराल वाले आए जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात साला अपने साथियों के साथ आया था और मेरे साथ मारपिटाई की और पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...