Breaking News

Manipur : विधानसभा में ग्रेनेड से हमला

इंफाल। मणिपुर Manipur विधानसभा परिसर में शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों के ग्रेनेड से किए हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान सहित तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी।

ये भी पढ़ें :- Airport पर 1.52 करोड़ का सोना पकड़ा

Manipur में ये हमला

मणिपुर Manipur विधानसभा परिसर में ये हमला तड़के पांच बजकर 55 मिनट पर इमारत के सुरक्षा द्वार पर हुआ। इसमें बीएसएफ का एक जवान और दो अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गये। जवान मध्य प्रदेश का निवासी है।

घायलों को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटनास्थल से एक हथगोला भी बरामद किया गया जिसे विशेषज्ञों ने नष्ट कर दिया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा के पास इसका समाधान नहीं

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र ...