Breaking News

Mulayam का 80वां जन्मदिवस मनाया गया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व रक्षामंत्री Mulayam मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिवस आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समारोह पूर्वक मनाया गया। पार्टी कार्यालयों में विचारगोष्ठियां आयोजित की गई तथा गरीबों में फल, वस्त्र वितरण के साथ पौधारोपण एवं रक्तदान के कार्यक्रम भी संपन्न हुए।

अंसल स्थित मुलायम सिंह यादव के निवास पर प्रातः काल से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा। मध्याह्न समाजवादी पार्टी मुख्यालय में लखनऊ में उनके जन्मदिन पर केक काटा गया तथा मिष्ठान्न वितरण हुआ।

Mulayam के जन्मदिवस पर

आज प्रातः सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Mulayam मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी‘ को जन्मदिन की बधाई दी। श्री अखिलेश ने कहा कि नेता जी ने ही हम सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया और लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि बुराई को खत्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूंजी है। समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जन्मदिवस समारोह की अध्यक्षता की। अपने गीतों से नेताजी को कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की मुबारकवाद दी। इस अवसर पर श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी आंदोलन को नेताजी ने नई दिशा दी है। अखिलेश जी उसे आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से कहा

श्री मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुछ लोग तोड़-फोड़ कर पार्टी को अलग थलग करने की कोशिश कर रहे हैं, हमें इसलिए पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता अपने आचरण व्यवहार से किसी को नाराज न करे। गरीबों, पिछड़ों की मदद करे। महिलाओं को सम्मान दें और उन्हें पार्टी से ज्यादा संख्या में जोड़े। नौजवान पार्टी की नीति, कार्यक्रम की जानकारी करें और समाजवादी साहित्य पढ़े। उन्होंने नेता कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सम्पर्क बढ़ाने को भी कहा।

मुलायम सिंह यादव को आज जन्मदिन की बधाई देने वालों में मुख्य थे धर्मेन्द्र यादव, माता प्रसाद पाण्डेय, अहमद हसन, संजय सेठ, अरविन्द सिंह गोप, एसआरएस यादव, इंद्रजीत सरोज, आर के चौधरी, मधु गुप्ता, शतरूद्र प्रकाष, डाॅ0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, संजय लाठर, अनुराग यादव, अनुराग भदौरिया, रामआसरे कुशवाहा, रचना कोेरी, गीता सिंह, फाकिर सिद्दीकी, अशोक यादव आदि।

 

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...