Breaking News

Chhattarpur : अखिलेश बोले लाल टोपी का दिखना परिवर्तन का संकेत

मध्य प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के Chhattarpur छतरपुर जनपद में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिवाजी की धरती है यहां ऐतिहासिक कार्यक्रम में लाल टोपी का दिखना परिवर्तन का संकेत है। इसका संदेश समाजवादी पार्टी की मजबूती है।

Chhattarpur में अखिलेश ने कहा

छतरपुर Chhattarpur में अखिलेश ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल में जो मंहगाई कांग्रेस ने छोड़ी थी भाजपा उसे और ऊपर ले गयी। भाजपा-कांग्रेस में कोई अंतर नही है। दिल्ली की सरकार में बैठे लोग झाडूं लगा रहे है। उसके बाद भी गंदगी नही खत्म हुई क्योकि भाजपा की नीयत साफ नही है।
श्री अखिलेशने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में कोई कार्य नही किया। मंहगाई ने गरीब को मार दिया। देश में रूपये की कमी नही है।

अगर कमी होती तो बड़े-बड़े लोग गरीब का पैसा बैंक से लेकर नही भागते। देश के युवाओं में निराशा हैं। इसे सिर्फ समाजवादी ही दूर कर सकते है। देश में बड़े फैसले समाजवादी ही ले सकते है। किसानों को आज भी आय दुगुनी होने का इंतजार है। गरीब के पास उज्जवला सिलेंडर दूसरी बार भरवाने की कोई व्यवस्था नही है।

श्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसी हवा चल रही हैं कि साइकिल ने सबको पीछे छोड़ दिया है। समाजवादियों ने हमेशा जनता का भरोसा मजबूत करने का काम किया है। जनता ने इस बार साइकिल की रफ्तार को बढ़ा दिया है। समाजवादियों को मौका मिलने पर गरीबों के चेहरे पर खुशहाली लाने का प्रयास होगा।
श्री अखिलेश यादव ने जनता से बिजावर विधानसभा से प्रत्याशी श्री राजेश कुमार, महाराजपुर विधानसभा से प्रत्याशी प्रीतम सिंह यादव एवं चन्दला विधानसभा से प्रत्याशी अनित्या सिंह को जिताने की अपील की है।

 

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...