Breaking News

यूपी एसटीएफ ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नोएडा। पुरातत्व की ऐतिहासिक म​हत्व वाली वस्तुओं की तस्करी करने वाले तस्कर को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार शाम को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कई ऐतिहासिक वस्तुओं के साथ हजारों वर्ष पुरानी कलाकृतियां भी बरामद हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये तस्कर पिछले कई वर्षों से कई तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और गिरफ्तार भी हो चुका है। इसके पहले यह वर्ष 1990 में राजस्थान के अलवर से, वर्ष 2009 में बिहार तथा 2017 में वाराणसी से गिरफ्तार हो चुका है। अब इसे यूपी एसटीएफ ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा व उनकी टीम ने नोएडा के थाना फेस-3 से श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...