Breaking News

रोनाल्डो पांचवी बार बने सर्वश्रेष्ठ

रीयल मैड्रिड के पुर्तगाली खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए। उन्होंने पांचवीं बार बेलोन डी ओर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
रोनाल्डो इसी के साथ पांच बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने के मामले में बार्सिलोना के लियोनेल मैसी की बराबरी पर पहुंचे। रोनाल्डो ने इस पुरस्कार की दौड़ में मैसी और पेरिस सेंट-जर्मेन के ब्राजीली खिलाड़ी नेमार को पीछे छोड़ा। रोनाल्डो ने पांचवीं बार यह पुरस्कार जीता और हर बार मैसी दूसरे स्थान पर रहे। मैसी ने पांच बार यह ट्रॉफी हासिल की और इनमें से चार बार रोनाल्डो दूसरे स्थान पर रहे। 2010 में स्पेन के आंद्रेस इनिएस्ता दूसरे स्थान पर रहे थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...