Breaking News

रहाणे के पिता गिरफ्तार

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य अजिंक्य रहाणे के पिता की कार ने शुक्रवार को एक महिला को कुचल दिया। इसके बाद महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे को गिरफ्तार किया है। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब अजिंक्य के पिता मधुकर सुबह चार बजे कोल्हापुर से नेशनल हाईवे चार पर अपनी कार से जा रहे थे।
इसी वक्त कंगल इलाके में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आशा कांबले नाम की महिला को टक्ककर मार दी। कार की रफ्तार तेज होने की वजह से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। मगर महिला की जान नहीं बच सकी।
पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ उस समय रहाणे का पूरा परिवार कार में ही था। सभी कोल्हापुर से मुंबई की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोल्हापुर पुलिस ने आरोपी बाबूराव रहाणे के खिलाफ धारा 304ं, 337, 338, 279और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल जांच जारी है।

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...