Breaking News

प्रियंका चोपड़ा को डाक्टरेट की उपाधि से किया जायेगा सम्मानित

मुंबई। बॉलीवुड से अब हॉलीवुड की ओर रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्म स्थल में सम्मानित किए जाने की तैयारियां जोरों पर है। प्रियंका को बरेली अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। अंतरर्राष्ट्रीय मंच पर ख्याति प्राप्त कर चुकी इस अभिनेत्री को शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति केशव कुमार अग्रवाल एक समारोह में सम्मानित करेंगे। इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। कुलपति अपने हाथों से प्रियंका चोपड़ा को एक स्मारक चिह्न भी भेंट करेंगे। प्रियंका करीब पांच साल बाद अपने गृहनगर आ रही हैं। पैंतीस वर्षीय अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि समाज के लिए प्रियंका जो काम कर रही हैं। उसकी प्रशंसा होने और उसे सम्मान मिलने से मुझे काफी खुशी और संतुष्टि मिली है।

About Samar Saleel

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...