Breaking News

इन बाबाओं पर भी लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोप

अध्यात्म की आड़ में लोगों को ठगने और महिलाओं के यौन उत्‍पीड़न के मामलों की इन दिनों जैसे बाढ़ आ रखी है। कुछ ढोंगी बाबाओं के घिनौने खेल के चलते आज लोग सच्चे साधु समाज पर ऊँगली उठाने लग गए हैं। हाल ही में राजधानी द‍िल्‍ली में ऐसे ही एक बाबा का पर्दाफाश हुआ है। वीरेंद्र देव दीक्षित नाम का यह बाबा यहां पर एक अध्‍यात्‍मि‍क विश्वविद्यालय चलाता था। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं हैं।इससे पहले कई बाबाओं पर यौन उत्‍पीड़न के आरोप लग चुके हैं।             

वीरेंद्र देव दीक्षित

राजधानी द‍िल्‍ली में रोहणी स्थित आश्रम में होने वाले गंदे खेल की कलई परत दर परत अब खुलती जा रही है। आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की आड़ में बड़ी संख्‍या में नाबालिग लड़कियों को बंधक बना रखा जाता था। इस मामले की जानकारी पुल‍िस को होते ही यहां से बड़ी संख्‍या में नाबालि‍ग लड़क‍ियों को मुक्‍त कराया गया। वहीं इस विश्वविद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र देव दीक्षित की तलाश जारी है। इन लड़कि‍यों का कहना है क‍ि बाबा उनसे मालिश कराता था। यहां पर करीब 200 युवत‍ियों को जानवरों की तरह जीवन जीने को मजबूर क‍िया जाता था। इस आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में पुल‍िस से पुलिस को काफी मात्रा में नशे की दवाइयां और सीरिंज मिली हैं। इस मामले में दिल्‍ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय से बाबा के बारे में विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी है, साथ ही सीबीआई को आश्रम की 8 अन्य शाखाओं की जांच के आदेश दे दिए हैं।

गुरमीत राम रहीम सिंह
अगस्‍त में गुरमीत राम रहीम सिंह का नाम भी ऐसे ही एक मामले में काफी चर्चा में रहा है। गुरमीत राम रहीम सिंह फ‍िलहाल जेल में अपनी सजा काट रहा है।यौन शोषण के आरोपों में घ‍िरे गुरमीत राम रहीम फ‍िल्‍मों की दुन‍िया में भी अपना नाम कमा चुका है। 25 अगस्त को सीबीआईए की एक विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप के आरोप में दोषी पाया था। कोर्ट ने उसे 20 साल की सजा सुनाई है। https://samarsaleel.com/national-news/baba-ram-rahim-sentenced-to-twenty-years/ यौन शोषण के आरोपों में घ‍िरे गुरमीत राम रहीम फ‍िल्‍मों की दुन‍िया में भी अपना नाम कमा चुके हैं।

स्वामी नित्यानंद
दक्षिण भारत के मशहूर स्‍वघोषित धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद का नाम भी इस ल‍िस्‍ट में शाम‍िल है। बेंगलौर-मैसूर हाइवे पर नित्यानंद ध्यानदीपम नाम का आश्रम चलाने वाले न‍ित्‍यानंद 2010 में कथित सेक्स सीडी मामले में सामने आया। इस सीडी कांड में नित्यानंद एक अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था। इस मामले में न‍ित्‍यानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जिसे कुछ दि‍न बाद ही बेल म‍िल गई।

आसाराम बापू
आसाराम बापू पर रेप के अलावा गैरकानूनी रूप से जमीन हथियाने, तंत्र-मंत्र के लिए बच्चों की हत्या करने समेत अन्य कई केस शामिल हैं जिनकी पुलिस जांच कर रही है। कहा गया कि आशीर्वाद देने के बहाने आसाराम लड़कियों से छेड़छाड करते थे। उनके बेटे नारायण साईं पर भी ऐसे ही आरोप लगे थे। आसाराम के देश में 400 से अधिक आश्रम हैं और लाखों की संख्या में उनके अनुयायी हैं। फ़िलहाल आसाराम राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं।

बाबा रामपाल
हरियाणा के तथाकथित धर्मगुरु बाबा रामपाल के खिलाफ भी हिंसा में शामिल होने समेत कोर्ट की अवमानना का केस चल रहा है। इंजीनियर से संत बने रामपाल को पकड़ने पुलिस को खासी मशक्क्त करनी पड़ी थी। उनके आश्रम से हथियार और कई आपत्तिजनक दवाइयां जब्‍त की गई थीं। इसके अलावा उनके आश्रम से बाहर आई महिलाओं ने यौन शोषण का मुद्दा उठाया था। रामपाल भी फिलहाल जेल में बंद है।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा रही भाजपा, 11 में से ये तीन दिग्गज उम्मीदवार ED की जांच के घेरे में

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ...