Breaking News

क्रि‍समस ट्री से होगें बहुत फायदे

ईसाई समुदाय में क्रि‍समस त्योहार का आयोजन 25 दिसम्बर को होता है। यह त्‍योहार यीशु मसीह के जन्म की खुशी मनाया जाता है। इस त्‍योहार पर में घर हो या आॅफिस हर जगह पर क्रि‍समस ट्री मुख्‍य रूप से सजाया जाता है। ऐसे में अगर आप इस क्रि‍समस फेस्‍ट‍िवज पर क्रि‍समस ट्री सजाने जा रहे हैं तो ये 5 बातें आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी…
लगाए नेचुरल ट्री:-
क्रिसमस ट्री देवदार के वृक्ष के आकार में होता है। यह बहुत शुभ्‍ा माना जाता है। ऐसे में अगर क्रि‍समस पर प्लास्टिक के क्रि‍समस ट्री जगह नेचुरल ट्री सजाया जाए तो यह ज्‍यादा लाभकारी होता है।
आती हैं खुशियां:-
नेचुरल क्रि‍समस ट्री से घर में हर‍ियाली रहती है। इसके अलावा प्राकृतिक क्रिसमस ट्री में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, ज‍िनसे घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है। साथ खुशि‍यों का आगमन होता है।
गायब होती निगेटिव एनर्जी:-
क्रिसमस ट्री में मोमबत्‍ती या फ‍िर छोटी-छोटी झालर लगाकर रोशनी की जाती है। मोमबत्‍ती से होने वाले उजाले से निगेटिव एनर्जी गायब होती और घर में पाजटिव एनर्जी तेजी से प्रवेश करती है।
लाल रंग का रिबनः-
क्रिसमस ट्री पर वैसे तो बहुत से उपहार आदि लटकाए जाते हैं लेक‍िन इस पर लाल रंग के रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाना शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि घर में धन की कमी नहीं होती है।
घंटी का बांधना:-
क्रिसमस ट्री घंटी बांधना अच्‍छा होता है। फेंगसूई के अनुसार क्रि‍समस ट्री पर आवाज वाली घंटी बांधनी चाहि‍ए। पेड़ पर बंधी घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...