Breaking News

जयराम ठाकुर का कर्नाटक और राजस्थान से नाता

जयराम ठाकुर बुधवार को हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान जयराम अपने नि‍जी जीवन को लेकर भी चर्चा में बने हैं। जयराम ठाकुर की पत्‍नी साधना ठाकुर डॉक्‍टर है। खास बात तो यह है कि जयराम ठाकुर का सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि कर्नाटक और राजस्‍थान से भी संबंध है।

आइये जाने  जयराम ठाकुर का क्या है संबंध…

साधना राव था नाम:-

  • सेराज से 5 बार विधायक चुने गए जयराम ठाकुर की शादी डॉ. साधना ठाकुर से हुई है।
  • जानकारी केे अनुसार साधना ठाकुर मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। इनका पहले नाम साधना राव था।

एबीवीपी में हुई मुलाकात:-

  • साधना जब काफी छोटी थी तब इनका परि‍वार जयपुर में आकर शिफ्ट हो गई थी।
  • जयराम ठाकुर की तरह ही साधना भी अपनी मेड‍िकल की पढाई के दौरान एबीवीपी से जुड़ी थी।
  • यह एबीवीपी की सक्रि‍य सदस्‍यों में गिनी जाती थी। ऐसे में इसी के दौरान जयराम ठाकुर और साधना की मुलाकात हुई।
  • धीरे-धीरे इनकी बातचीत बढ़ने लगी।Jayaram Thakur's relationship with Karnataka and Rajasthan

शादी करने का लिय फैसला:-

  • वहीं दूसरी ओर साधना भी मेडिकल, ब्लड डोनेशन कैंप और महिला सशक्तिकरण वाले कार्यक्रमों में सक्रि‍य रही।
  • जयराम ने 1998 में अब चाचियोट के निर्वाचन क्षेत्र से पहला चुनाव जीता था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
  • जयराम ठाकुर से शादी के बाद साधना राव से ठाकुर हो गई।
  • आज इन दोनों को दो बेट‍ियां हैं। इस तरह से जयराम का कर्नाटक और राजस्‍थान से कनेक्‍शन है।

About Samar Saleel

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...