Breaking News

Altmans : कोच पद से हटाये जाने से था हैरान

भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच रोलैंट ओल्टमैंस Altmans ने कहा कि जिस तरीके से हॉकी इंडिया ने उन्हें कोच के पद से हटाया उससे उन्हें दुख से ज्यादा हैरानी हुई, क्योंकि उन्होंने भारतीय हाकी को 5 साल दिए थे।

Altmans 2013 में भारतीय हॉकी के

ओल्टमेंस Altmans 2013 में भारतीय हॉकी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक बने थे और उन्होंने भारतीय हॉकी को नए सिरे से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें पिछले साल सितंबर में टीम के खराब नतीजों के बाद पद से हटा दिया गया था। ओल्टमैंस ने कहा कि मैं इस तरह हटाए जाने से दुखी नहीं था। यह कोचिंग का हिस्सा है, लेकिन मैं हैरान जरूर था। उन्होंने कहा कि कई बार लोग फैसले लेते हैं और आपको उन्हें स्वीकार करना होता है। मैंने करीब 5 साल तक भारत के लिए खुशी से काम किया। मुझे यहां बहुत मजा आया। भारत का हॉकी में वैभवशाली इतिहास है और मुझे खुशी है कि भारतीय हॉकी को नए सिरे से खड़े करने में मेरा योगदान रहा। यह देखकर खुशी होती है कि इस दौरान भारतीय हॉकी का कद बड़ा।

ओल्टमेंस फिलहाल विश्व कप में खेल रही मलेशिया की टीम के कोच हैं। उन्होंने कहा मैं मलेशिया के खिलाफ मैच को छोड़कर भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मलेशिया को पूल-डी में पाकिस्तान, जर्मनी और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है जिसे बेहद कठिन पूल माना जा रहा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...