Breaking News

Vinesh Phogat 13 दिसंबर को करेंगी शादी

लखनऊ। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और देश की स्टार पहलवान Vinesh Phogat विनेश फोगाट 13 दिसंबर को विवाह के बंधन में बंधेंगी। विनेश अंतरराष्ट्रीय पहलवान सोमवीर राठी से शादी करेंगी। सोमवीर ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं और 86 किलो भार वर्ग में खेलते हैं। विनेश और सोमवीर हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में 13 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

Vinesh Phogat का पैतृक गांव

ये विनेश फोगाट का पैतृक गांव है। उनका रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा। आपको बता दें कि विनेश इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटीं थी तो सोमवीर राठी ने दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर ही उन्हें सगाई की अंगूठी पहनाई थी।
रात करीब 10 बजे तिरंगा ओढ़े विनेश जैसे एयरपोर्ट से बाहरी निकलीं तो वहां उनके गांव से काफी लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग क्षेत्र में ही सोमवीर ने विनेश को सगाई की अंगूठी पहनाई थी। कुछ दिनों बाद दोनों परिवारों ने सगाई की दूसरी रस्में निभाई थी।आपको बता दें कि एशियाड में विनेश ने महिला 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल में उन्होंने जापान की युकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराया था। इसी के साथ विनेश एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। विनेश ने रविवार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को न्योता दिया।
गौरतलब है कि विनेश स्टार पहलवान गीता और बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं। उनके ताऊ महावीर फोगाट ने 13 दिसंबर को शादी होने की पुष्टि की।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...