Breaking News

Alwar : अखिलेश बोले भाजपा ने कांग्रेस तिगुनी बढ़ाई मंहगाई

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजस्थान के अलवर Alwar जिले में तिजारा विधानसभा प्रत्याशी फजल हुसैनी के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के सामने संकट है। भाजपा उन्हीं नीतियों पर चल रही है जो कांग्रेस ने चलाई थीं। भाजपा को जनता ने वोट दिया था कि मंहगाई कम करेंगे। भाजपा ने कांग्रेस से भी ज्यादा दुगनी तिगुनी मंहगाई बढ़ाई। भाजपा किसानों की आय दुगनी करने की बात करती है पर कैसे बढ़ाएगी इसका अतापता नहीं है। राजस्थान में रोजगार नहीं हैं। जनता को, नौजवानों को धोखा मिल रहा है।

अखिलेश ने Alwar में कहा कि

श्री अखिलेश ने Alwar अलवर में कहा कि राजस्थान में समाजवादियों को कांग्रेस ने साथ नहीं लिया। सोचों अगर हमने उत्तर प्रदेश में उन्हें छोड़ दिया तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी शौचालय की बड़ी बातें करते हैं पर जो शौचालय बने उनमें पानी नहीं है। कांग्रेस ने एक गड्ढे का तो भाजपा ने दो गड्ढ़े वाला शौचालय बनाया हैं। यानी कांग्रेस ने जहां छोड़ा भाजपा ने उसे ही आगे बढ़ाया है।

श्री यादव ने कहा कि देश को सबसे अधिक प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश ने दिये हैं। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। प्रधानमंत्री बनने के लिए यहां आना होता है। राजस्थान से समाजवादियों का पुराना रिष्ता है। राजस्थान के धौलपुर में पढ़ाई के दौरान जो शिक्षा मिली वह आज भी राजनीति में काम आ रही है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को यहां से प्रत्याशी बनाया है जिनके परिवार का स्वतंत्रता संग्राम से रिश्ता रहा है। जनता ने इनके परिवार को हमेशा सम्मानित करने का काम किया है। इसलिये इन्हें जिताकर एक बार फिर सम्मान दीजिए।

 

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...