Breaking News

Cape Town : बेटे और सैफ के साथ ग्लैमरस लुक में नजर आईं करीना

केप टॉउन (Cape Town) में वेकेशन मना रहे सैफ अली खान और करीना कपूर खान की नई फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों बेटे तैमूर के साथ बीच किनारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें 20 दिसंबर को उनके बेटे तैमूर का दूसरा जन्मदिन है जिसे यादगार बनाने के लिए नवाब फैमिली ट्रिप पर हैं।

Cape Town में करीना व्हाइट ड्रेस और पिंक सनग्लासेज में

बीच के किनारे अलग अलग लुक में सोशल मिडिया पर शेयर की गयी फोटोज में सैफ, करीना और तैमूर बहुत क्यूट लग रहे हैं। फोटोज में सैफ और तैमूर जहां चिलिंग लुक में दिख रहे हैं तो वहीं करीना व्हाइट ड्रेस और पिंक सनग्लासेज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

तस्वीरें उनके फैंस को ज्यादा पसंद

वैसे तो करीना कपूर अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियां मे रहती हैं। लेकिन फैमली के साथ केपटाउन में वेकेशन मना रहे नवाब फैमिली की तस्वीरें उनके फैंस को ज्यादा ही पसंद आ रही हैं।

दो हफ्ते पहले रखी जन्मदिन की पार्टी

खबरें यह भी आ रही हैं कि करीना कपूर खान अपने प्रोजेक्‍ट के लिए साउथ अफ्रीका गई हैं। इसका फायदा उठाते हुए करीना को कंपनी देने के लिए सैफ भी बेटे तैमूर के साथ वहां छुट्ट‍ियां बिताने के लिए निकल गए। मालूम हो कि तैमूर के बर्थडे से दो हफ्ते पहले ही करीना और सैफ ने एक पार्टी रखी थी जिसमें तैमूर के दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के अन्य स्टारकिड भी शामिल हुए थे। (एजेंसी)

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...