Breaking News

भाजपा की सरकार महिला हिंसा रोक पाने में विफल : संजय सिंह

लखनऊ। आगरा में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को पेट्रोल डाल जिन्दा जला कर मार दिए जाने की घटना को आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से महज कुछ दूरी पर कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे प्रदेश के डीजीपी के होते हुए इतनी दर्दनाक घटना हो जाना बेहद चिंताजनक है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को किस हालत में पहुंचा दिया है। आये दिन छोटी छोटी बचियों के साथ बलात्कार व् उनको जिन्दा जलाने की घटनाये हो रही हैं।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, उत्पीड़न,हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में बाढ़ सी आ गयी है। प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति हिंसा और बलात्कार की घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं बची है।

योगी राज में जंगलराज

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल में एक दिन में 6 महिलाओं की हत्या,सीतापुर और मऊ में दुष्कर्म की शिकायत पर बेटियों को जला दिया जाना।

लखनऊ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो सगी बहनों को सरेआम पीटा जाना, प्रतापगढ़ में स्कूल के निकली छात्रा को अगवा कर गैंगरेप किया, पिलखुआ में 4 साल की बच्ची दरिदों का शिकार,ऐसी घटनाएं साबित करती हैं कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

योगी राज में जंगलराज चल रहा है। हर मोर्चे पर फेल योगी सरकार हिन्दू-मुस्लिम और धार्मिक उन्माद का सहारा ले रही है।

प्रदेश के मुखिया मौन और संवेदनहीन

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस घटना को लेकर जनता में रोष है,लेकिन प्रदेश के मुखिया इस दर्दनाक घटना पर मौन और संवेदनहीन बने हुए है। अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है और न ही छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोषा दिया गया है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था ठीक करें। गुंडों-माफियों को संरक्षण देना बंद करें और अपराधियों को सजा दिलाएं। लोगों की हाय लगेगी तो सत्ता से सड़क तक आने में समय नही लगता है।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...