Breaking News

Global Greens ग्रीन कुंभ के लिए आयोजित करेगा नेशनल रिवर कॉन्फ्रेंस

लखनऊ। आगामी 2019 में प्रयागराज कुंभ के आयोजन के परिप्रेक्ष्य में Global Greens ग्लोबल ग्रीन द्वारा गंगा यमुना संरक्षण हेतु ग्रीन कुंभ के दृष्टिकोण से पर्यावरण मानकों को पूरा कराते हुए कुंभ पर्व मनाने हेतु राजधानी लखनऊ में भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के सभागार जीएसआई में दिनांक 22-12 -2018 को दोपहर 1ः00 बजे से 5ः00 बजे तक 1 नेशनल रिवर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है जिसमें बुद्धिजीवी पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं सरकारी पदाधिकारी मीडिया आदि भागीदारी करेंगे।

Global Greens के अध्यक्ष ने बताया

इस संदर्भ में दिनांक 21 दिसंबर दोपहर 3ः00 बजे हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। Global Green ग्लोबल ग्रीन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में मीडिया बंधुओं को बताया की प्रयागराज में 2019 में लगने वाले कुंभ जैसे वैश्विक रूप दिया जा रहा है उसे पर्यावरण पर केंद्रित कर ग्रीन को मनाने का निर्णय ग्लोबल ग्रीन संस्था द्वारा लिया गया है,जिसे 2013 के कुंभ में चरितार्थ भी किया गया।

संस्था की PIL पर पॉलिथीन बैन

संस्था की PIL पर पॉलिथीन बैन एवं गंगा यमुना में मूर्ति विसर्जन पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाई गई और 2013 का मेला पूर्णतः पॉलिथीन मुक्त रहा। इस बार कुंभ से पूर्व ग्रीन कुंभ की अवधारणा को उत्तर प्रदेश के विभिन्न गंगा तटीय जिलों कानपुर, वाराणसी, बिजनौर, प्रयागराज, उन्नाव फतेहपुर रायबरेली में नेशनल कांफ्रेंस कर शैक्षिक जागरूकता की जा रही है। इसी उद्देश्य को लोगों को बताने हेतु राजधानी लखनऊ में नेशनल रिवर कॉन्फ्रेंस का आयोजन जीएसआई (GSI) लखनऊ में 22 दिसंबर को किया जाएगा इसमें ग्रीन को एजेंडा बनाकर उसे राज्य सरकार व केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

वहीं रिवर कॉन्फ्रेंस के कोऑर्डिनेटर मनीष हिंदवी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि ग्लोबल ग्रीन्स के साथ मिलकर ग्रीन कुंभ में जागरूकता शिक्षक वैज्ञानिक एवं महत्वपूर्ण लोगों के साथ की जा रही है। इसमें मीडिया के लोगों का भी दृष्टिकोण रखा जा रहा है। डॉ. स्वाति सक्सेना ने बताया कि ग्रीन फोरम बनाकर विशेष रूप से विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सचिव संजय प्रसाद ने बताया इसमें सांस्कृतिक पहलू से भी कार्य किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान में बच्चों के साथ साथ सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों को भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में बीना नागपाल, अलका मिश्रा, बबीता झा, प्रेमा पंत, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, इमरान, संजीव, चंदन कुमार, एस.के. सिंह आदि शामिल हुए।

22 दिसंबर 2018 को आयोजित कार्यक्रम में GSI, वन विभाग ,उद्यान विभाग, ग्राम विकास , स्वास्थ्य विभाग एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी विधिक, शैक्षिक एवं बौद्धिक भागीदारी करेंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...