Breaking News

Nikhil Pandey बने अवध क्षेत्र के युवामोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

रायबरेली। सुपर मार्केट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर Nikhil Pandey निखिल पांडेय को अवध क्षेत्र का युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत समारोह जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

Nikhil Pandey को माला पहनाकर

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने Nikhil Pandey निखिल पांडेय को माला पहनाकर स्वागत किया और पूर्व जिला अध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेई ने माला पहनाकर स्वागत किया। लोकसभा संयोजक अजय त्रिपाठी ने भी माला पहनाकर स्वागत किया उसके बाद युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।वहीं इस स्वागत से युवा मोर्चा में उत्साह की लहर दौड़ गई।इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अमरेश सिंह मौर्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर पांडे युवा मोर्चा नगर, अध्यक्ष सौरभ पांडे, युवा मोर्चा महामंत्री हिमांशु सिंह, अनूप पांडे, संतोष पांडे, जिला प्रमुख अविनाश शुक्ला, सत्येंद्र पांडे, ओम प्रकाश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी संतोष गुप्ता, अनुभव मिश्रा, कैलाश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर आज दोपहर बाद से 22 घंटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा

राम नगरी में यातायात डायवर्जन व्यवस्था रहेगी लागू। अयोध्या। राम नवमी व मेला के मद्देनजर ...