Breaking News

Journalist रोहित मिश्रा को मातृशोक

रायबरेली। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला संवाददाता रोहित मिश्रा की माता जी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह बीते करीब दो महीने से बीमार चल रही थी। लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के समाचार से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के तमाम पत्रकारों के आला अधिकारियों ने रोहित मिश्रा के निज निवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीते दो महीने से पैर में समस्या होने के चलते बिमार चल रही थी

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर विहार कालोनी निवासी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार रोहित मिश्रा की माता श्रीमती मंजू मिश्रा (52) पत्नी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के पैर में समस्या होने की वजह से लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में कुछ सुधार होने पर उन्हें वापस घर लाया गया। कुछ दिन बाद अचानक मंजू मिश्रा की हालत फिर बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन के समाचार से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना पर भारी संख्या में पत्रकारों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...