Breaking News

Tulsi worship कर मांगा आशीर्वाद

बीनागंज। तुलसी पूजन दिवस Tulsi worship प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है इस वर्ष भी हर वर्ष की तरहा क्षैत्र कि महिलाओं द्वारा अपने घर आस पास कि महिलाओं ने एक स्थान पर इक्ट्ठा हो कर तुलसी पुजन किया। विहिप कार्यकर्ता एवं दुर्गा वाहिनी कि बहनो द्वारा तुलसी पूजन के एक दिन पहले घर घर पहुंच कर तुलसी पूजन करने के लिये महिलाओ को जागरूक किया।

Tulsi worship के समय

तुलसी पूजन Tulsi worship के समय महिलाओं व दुर्गा वाहिनी की बहनो द्वारा तुलसी पूजन का धार्मिक महत्व बताते हुए महिलाओं के समुह से विधि विधान के साथ पुजन कराया। तुलसी सम्पूर्ण धरा के लिए वरदान है, अत्यंत उपयोगी औषधि है, मात्र इतना ही नही यह तो मानव जीवन के लिए अमृत है यह केवल शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नही अपितु धार्मिक, आध्यात्मिक, पर्यावरणीय एवं वैज्ञानिक आदि विभिन्न दृष्टियों से भी बहुत महत्वपूर्ण है ।

तुलसी उत्तम अवसादरोधक एवं उत्साह स्फूर्ति, सात्त्विकता वर्धक होने से यह पर्व मनाना वरदानतुल्य साबित होता है। धनुर्मास में सभी सकाम कर्म वर्जित होते हैं परंतु भगवत्प्रीतिर्थ कर्म विषेष फलदायी व प्रसन्नता देने वाले होते है 25 दिसम्बर धनुर्मास के बीच का समय होता हैं तुलसी पूजन दिवस क्षैत्र में श्रद्धा पूर्वक महिलाओ द्वारा मनाया जाता है तुलसी पूजन करने के लिये ज्योति राजपूत, सानिया, प्रियंका कुशवाह, साधना कुषवाह, सोनम, आदि महिलाऔं एवं बहनो द्वारा तुलसी पूजा की गई।

विष्णु शाक्यवार

 

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...