Breaking News

नमामि गंगे परियोजना का भाजपा ने उड़ाया मखौल : डाॅ0 मसूद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे परियोजना “Nammi Ganga project” भाजपा शासन में मखौल बनकर रह गयी है क्योंकि लगभग पांच वर्ष में यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्ड, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों से गुजर रही गंगा में कितना सीवेज गिरता है। जब यही आंकलन प्राप्त करने में इस परियोजना में लगी मशीनरी और इसके मुखिया असफल रहे हैं तो फिर किस आधार पर 2019 तक निर्मल गंगा का सपना इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिखा रहे हैं।

प्रतिदिन लगभग 15 हजार एमएलडी सिवेज

डाॅ0 अहमद ने कहा कि हजारों करोडों रूपया गंगा को निर्मल करने में खर्च हो चुका है और अब तक कितनी गंगा निर्मल हुयी और कितने घाटों का पुनिर्माण सम्भव हो सका है। इसका कोई भी प्रमाणिक आकलन नहीं है। गंगा की कुल लम्बाई लगभग 2525 किमी है और इसमें प्रतिदिन लगभग 15 हजार एमएलडी सिवेज पहुंच रहा है।

2014 में 8250 एमएलडी सिवेज का आकलन

केन्द्र सरकार की संस्था प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी वर्ष 2014 में 8250 एमएलडी सिवेज का आकलन किया था परन्तु आज तक किसी भी संस्था से स्पष्ट दावा प्राप्त नहीं है कि कितना सिवेज गंगा को प्रदूषित कर रहा है। छोटे छोटे गांवों में भी प्रदूषित सीवेज तालाबों तक पहुंच जाता है और तालाबों का पानी भी जानवरों के पीने योग्य नही रह जाता है। ऐसी दशा में केन्द्र सरकार द्वारा प्रचारित स्वच्छता मिशन के प्रचार और प्रसार पर करोडों रूपया भी खर्च होना सवालों के घेरे में हैं।

घोषणा पत्र की कोई भी घोषणा पूरा नहीं

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार अन्य सभी मोर्चो पर विफल होने के साथ साथ अपने घोषणा पत्र में अंकित किसी भी घोषणा को पूरा नहीं कर सकी है। देष का मेहनतकश किसान और बेरोजगार नौजवान इस सरकार में पूर्णतः हताशा और निराशा का शिकार हुआ है। इसी हताशा और निराशा का परिणाम विगत पांच राज्यों में सम्पन्न हुये विधान सभा चुनाव का परिणाम हैं।

देश को धोखा देकर मूर्ख बनाने के अतिरिक्त

स्वच्छता मिशन के नाम पर सम्पूर्ण देश में विभागीय मंत्रियों और आईएएस तथा पीसीएस अधिकारियों के हाथ में झाडू थमाने का ढोंग रचने वाले देश के प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मोड पर देश को धोखा देकर मूर्ख बनाने के अतिरिक्त कुछ नहीं किया है। निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि 2018 तक भाजपा के अच्छे दिन रहे हैं परन्तु 2019 देष की जनता के अच्छे दिनों की शुरूआत करेगा।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...