Breaking News

अटल जी मे सरकार चलाने की अद्भुत क्षमता थी : सुधीर हलवासिया

रायबरेली।लालगंज मे अटलजी की जन्म जयंती पर दो सौ गरीबो को कम्बल वितरण किया गया है।कम्बल वितरण का आयोजन भाजपा नेता दीपप्रकाश शुक्ला,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष सिंह एवं सुशील शुक्ला के सौजन्य से सम्पन्न हुआ है।अटलजी की जन्म जयंती के अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जन्म जयंती समारोह समिति के द्वारा विभिन्न आयोजन किये गये।आयोजन मे स्कूली बच्चो के द्वारा अटलजी को जानो पर विचार भी व्यक्त किये गये।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायबरेली के प्रभारी सुधीर हलवासिया,प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी,विधायक धीरेन्द्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव,शिवप्रकाश पाण्डेय,भगवत किशोर सिंह,रामसुमेर लोधी ने भी अटलजी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये अपने अपने विचार व्यक्त किये।

दो सौ गरीबों का बांटे कम्बल

कार्यक्रम मे बोलते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने कहा कि अटलजी मे सरकार चलाने की अद्भुत क्षमता थी।23 पार्टियो को एक सूत्र मे पिरोकर उन्होने पांच वर्ष केन्द्र मे सरकार चलायी थी।प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि अटलजी ने परमाणु पोखरण परीक्षण कर विस्व को चौका दिया था।अटलजी ने राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति कभी कोई समझौता नही किया।भाजपा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि अटलजी ने सिद्धांतो और कार्यकर्ताओ के बल पर ही जनसंघ और भाजपा जैसा विसल राजनीतिक संगठन खडा कर गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का कार्य केन्द्र मे किया था।अटलजी ने लोभ और स्वार्थ के बजाय राष्ट्र व लोकतंत्र को सबसे ऊपर रखा।पूर्व मंत्री गिरीस नारायण पाण्डेय ने अटलजी को राष्ट्रवाद का प्रणेता बताते हुये कहा कि वे सुसासन के सच्चे संवाहक थे।

बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र को ऊपर रखा

उन्होने भारत का मान सम्मान विस्व पटल पर बढाने का कार्य किया था।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सुशील शुक्ला के द्वारा किया गया।इस मौके पर एक सैकडा बूथ अध्यक्षो व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित भी किया गया।समारोह समिति के द्वारा अधिवक्ता केडी दीक्षित,देवेस शुक्ला,असोक शुक्ला,शिवशंकर पाण्डेय और सुन्दर बाजपेयी को भी उनके उत्कृष्ट कार्या के लिये सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मौके पर भाजपा नेता हरीशंकर पाण्डेय,राजकुमार त्रिवेदी,शंकर दयाल बाजपेयी,रविनन्दन सिंह,नागेन्द्र सिंह,गुलाब सिंह,कैलास बाजपेयी,आसीष बाजपेयी,याम दीक्षित,बीके सिंह,छोटेलाल मिश्रा,डा0 एसएन सिंह,राज किशोर तिवारी,डा0 शम्भू दयाल वर्मा,मनोज अवस्थी,राजू शर्मा,गौरव शुक्ला,चन्द्रशेखर शरण सिंह,गोले सिंह,सादाब अहमद, सुनील मिश्रा,शिवम गुप्ता,ओमप्रकाश सर्राफ आदि लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...