Breaking News

Sunder Lal को शिवपाल ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपनी टीम मजबूत करने में जुटी है। इसके तहत Sunder Lal  सुन्दर लाल लोधी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा का यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Sunder Lal को प्रदेश अध्यक्ष

सुन्दर लाल Sunder Lal  को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही शिवपाल सिंह यादव अपने सेकुलर मोर्चा को मजबूत करने के लिए लगातार समाजवादी पार्टी के नेताओं को तोड़कर अपने मोर्चे में बड़ा पद देते जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए इसे अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

नई पार्टी बनाने के साथ ही शिवपाल यादव ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की है और फिलहाल समाजवादी पार्टी के पुराने नेताओं को तोड़ने और अपनी पार्टी से जोड़ने में लगे हुए हैं। पूर्व विधायक ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा से शुरू किया था। 1991 में भाजपा के टिकट पर पहली बार हड़हा (अब समाप्त) विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1993 में दोबारा इसी सीट से चुनाव लड़े और सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामेश्वर यादव को 22 हजार वोटों से शिकस्त दी। 1996 में भाजपा ने फिर टिकट दिया लेकिन लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...