Breaking News

Lokbandhu राजनारायण के मार्ग दर्शन पर अखिलेश ने किया मंथन

लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में डॉ0 लोहिया सभागार में Lokbandhu लोकबंधु राजनारायण की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनके सिद्वान्तों के बारे में बता रहे थे।

Lokbandhu राजनारायण की प्रतिमा पर

लोकबंधु Lokbandhu राजनारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अन्याय के विरूद्ध राजनारायण जी आजीवन संघर्शशील रहे। उनका फक्कड़ी जीवन था। नई पीढ़ी के नेता उनसे सीखे और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लें।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई जातीय नफरत फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की भाषा लोकतंत्र में मर्यादित होनी चाहिए, पर यहां तो ठोकों की भाषा बोली जा रही है। समाज का बंटवारा होगा तो खुशहाली नहीं आएगीं। भाजपा की आर्थिक नीतियों ने भारत के बाजार को बर्बाद कर दिया हैं। स्वदेशी की बात करने वालों के समय भारत में चीन के सामान से बाजार पट गए हैं। भाजपा वैचारिक प्रदूषण फैलाने में लगी है। प्रचार माध्यमों पर कब्जा हो गया हैं। भाजपा की इन साजिशों से अतः सावधान रहना है और वैश्वीकरण के दौर में भारत को बचाना है।

समाजवादी जातिवादी नहीं हो सकते

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी जातिवादी नहीं हो सकते हैं। वे सबको साथ लेकर चलते हैं। समाजवादी पार्टी की मांग है कि जनगणना के आधार पर जनसंख्या का आनुपातिक हक और सम्मान मिलना चाहिए। इससे एक दूसरे के प्रति घृणा नहीं होगा। सबका भला होगा। भाजपा कारोबारियों की दुश्मन पार्टी है। वह किसान को भी मजदूर बनाना चाहती है। बेरोजगारों की भीड़ तैयार कर रही है भाजपा।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने डॉ0 लोहिया -जयप्रकाश जी और नेताजी के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है। हमें एकजुट होकर रहना होगा। भाजपा से सब नाराज है। जनता इसको सन् 2019 में सबक सिखाएगी।

इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व मंत्री, पूर्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, समस्त एमएलसी, नगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, पार्षद नवीन धवन, मुकेश शुक्ला, तारा चन्द, सुरेन्द्र त्यागी, डॉ. फिदा हुसेन अंसारी, के.के. श्रीवास्तव, डॉ. मगरूब कुरैशी, शफीकुर्रहमान, अशोक पटेल, महेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...