लखनऊ। विद्यालय सदैव ही जन सहयोग (Public Cooperation) से संचालित होते रहे हैं। समाज के संपन्न और सुरुचिपूर्ण व्यक्ति सदैव ही छात्र-छात्राओं के उपयोग की आवश्यक वस्तुओं को विद्यालय को दानस्वरूप देते रहे हैं, जिससे पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रह सकें। ये बातें बुधवार को श्री कनक बिहारी सेवा ट्रस्ट (Shri Kanak Bihari Seva Trust) द्वारा बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज (Balika Vdyalay Intermediate College) को एक अलमारी दान करने के दौरान शिक्षकों ने कही।
कनक बिहारी सेवा ट्रस्ट विद्यालय की आवश्यकता और अपनी क्षमतानुसार लगातार विद्यालय की मदद करता रहता है। ट्रस्ट की मंत्री कंचन अग्रवाल ने स्टील की अलमारी विद्यालय को भेंट की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र, समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने ट्रस्ट के इस सहयोग के लिए उनको हार्दिक धन्यवाद दिया। कंचन द्वारा छात्राओं को अपने जीवन में सदैव आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज लखनऊ में लगातार छात्राओं को विद्यादान के साथ-साथ संस्कृति, संस्कार, आचार व्यवहार इन सभी की शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसके सुचारू रूप से संचालन में बहुत सी संस्थाओं का सहयोग भी निरंतर प्राप्त होता रहता है।