Breaking News

लखनऊ उपजा में हुई शोकसभा, अटल जी को किया याद

लखनऊ। लखनऊ जर्नलिट्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को उपजा कार्यालय में शोकसभा की गई। इस मौके पर आयोजित शोकसभा में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने संस्मरण सुनाते हुए अटल जी को याद किया।

अटल जी ने सच्चे अर्थों में देश के विकास की नींव रखी

उपजा के मार्गदर्शक मंडल सदस्य वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सक्सेना ने बताया कि चाचा के प्रचारक होने के नाते अटलजी मेरे घर आया करते थे। इसलिए उनका आनाजान घर तक बना रहता था। उन्होंने सच्चे अर्थों में देश के विकास की नींव रखी। हम लोग उनसे प्रेरणा लेकर अटलजी की तरह बनने का संकल्प लेना चाहिए।

एलजेए के अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि मुझे स्वदेश में काम करने के दौरान उनको नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। उपाध्यक्ष अनुपम चौहान, कार्यकारिणी सदस्य अनूप कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में अटल जी याद किया। कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा ने अपने क्षेत्र में अटलजी के एक कार्यक्रम को लेकर अपने अनुभव साझा किए। मंत्री आरवी सिंह ने बताया कि 13 वर्ष की आयु में अटलजी उनके घर आए थे। उपाध्यक्ष रत्नाकर मौर्य ने बताया कि दिल्ली में नाटक मंचन के दौरान महान विभूति से मुलाकात होने का अवसर मिला।

लखीमपुर से सदस्य राजेश कुमार गुप्ता और सुल्तानपुर के संयोजक अमरीश मिश्र ने भी अपने संस्मरण सुनाकर अटलजी को याद किया।इसके साथ ही लखनऊ उपजा के महामंत्री आशीष मौर्य, आमित शुक्ला, एसएन भारद्वाज, धनंजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार शर्मा, कार्यालय मंत्री अतुल मोहन सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...