Breaking News

देश की मजबूती के लिए इसकी परंपरा को बनाये रखना जरुरी : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की तरफ से आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय एवं गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में 70वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित प्रदेश के सबसे बड़े राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान ढोल नगाड़े और गीत संगीत के कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति के नारों लगातार गूंजते रहे।

70वां गणतंत्र दिवस -Akhilesh Yadav

क्रांतिकारियों को याद करने का दिन

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज उन क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। देश को आज के ही दिन डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने देश का संविधान दिया था। हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम सब विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर एक साथ रहते हैं। इस परम्परा को बनाए रखना है ताकि देश मजबूत रहे। उन्होंने कहा आज हमें संकल्प लेना है कि देश खुशहाल हो। किसी गरीब व किसान का हक ना छीना जाए।

देश की 60 प्रतिशत सम्पत्ति 9 परिवारों में कैद

श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश की 60 प्रतिशत सम्पत्ति 9 परिवारों में कैद होकर रह गई है। सामाजिक-आर्थिक विषमताओं में वृद्धि हुई है। पांच वर्ष में 50 हजार किसान आत्महत्या कर चुके है। केंद्र सरकार के दावों के विपरीत ना तो किसानों की कर्जमाफी हुई और ना ही उनकी आय दुगनी हुई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया है।

यशभारती सम्मान पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने यशभारती सम्मान पर सवाल उठाए। अब उन्हें कैसा लग रहा होगा जब उनके दिए सम्मान पर लोग प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। उन्होंने कहा जनेश्वर पार्क में पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी को बैंड वादन होता था। यह व्यवस्था समाजवादी सरकार की थी। भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया है। जनेश्वर मिश्र पार्क में आज के गणतंत्र दिवस समारोह का सबसे आकर्षक दृश्य छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में तिरंगा था। अखिलेश यादव के स्वागत और राष्ट्रध्वज का अभिनंदन करने के लिए समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी के नौजवान कतार बद्ध वहां एकत्र थे। बच्चों की टोली में अजलान अलाउद्दीन, आदित्य यादव, अंशिका त्रिवेदी, वेदांत, उत्कर्ष, अरहान, राजवीर रंगारंग वेश भूषा धारण कर आए थे।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूर्व मंत्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एसआरएस यादव, डाॅ. मधु गुप्ता, डाॅ. राजपाल कश्यप, राजेश यादव, अनुराग यादव, फाकिर सिद्दीकी, विजय सिंह, रामसागर, विकास यादव, बृजेश यादव, मो0 एबाद, सुशील दीक्षित, जरीना उस्मानी, शीला सिंह, संतोष यादव, आनन्द त्रिपाठी, कर्नल सत्यवीर सिंह, प्रदीप शर्मा, अनूप बारी, डाॅ. मुन्ना अलवी, पवन मनोचा, रजा हैदर, डाॅ. मरगूब कुरैशी, महेश चैरसिया, सागर धानुक, डाॅ. अखिलेश पटेल, सुभाष यादव, शशि पाठक, डाॅ. पूनम केसरवानी, मो0 इमरान, बबिता चैहान, पूजा यादव, गुंजन, मो0 अजनान, कमला यादव, संजय विद्यार्थी सविता, दिलीप कमलापुरी, रणविजय सिंह, मो0 हमजा, अरविन्द गिरी, रवींद्र यादव, लता जायसवाल, दीपक पाण्डेय,मो० जुबैर आदि समेत सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...