Breaking News

Sadhvi Prachi के बिगड़े बोल,प्रियंका गांधी को कहा बरसाती मेंढक

हाथरस। विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बरसाती मेंढक हुए जमकर माखौल उड़ाया। हाथरस में एक कार्यक्रम में पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी को समर्थन देने से चूक गई तो देश खतरे में पड़ जाएगा। साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में भले ही राम मंदिर ना बने,लेकिन देश की खातिर नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना बेहद जरूरी है।

मोदी की तुलना शेर से

उन्होंने कहा कि देश के अंदर पीएम मोदी को हराने के लिए गठबंधन किये जा रहे हैं। किसी को महासचिव बनाया जा रहा है तो कोई बंगाल में रैली कर रहा है। साध्वी ने मोदी की तुलना शेर से करते हुए उनके विरोधियों को भेड़ों का झुण्ड बताया। साध्वी यहां हाथरस में राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संयोजक दीपक शर्मा के घर एक कार्यक्रम में आई थीं।

प्रियंका चुनाव आते ही राजनीति में सक्रीय

प्रियंका गांधी के सवाल पर उन्हें बरसाती मेंढक बताने वाली साध्वी प्राची ने कहा कि प्रियंका चुनाव आते ही राजनीति में सक्रीय हो जाती हैं। प्रियंका को महासचिव बनाया जाना कांग्रेस की मज़बूरी है,क्योंकि मां-बेटे जमानत पर हैं। कब अंदर हो जाएं कोई नहीं जानता,ऐसे में कोई न कोई तो कांग्रेस को चाहिए जो गांधी खानदान को आगे बढ़ाए।

मायावती उसी पार्टी के लोगों से गठबंधं

सपा-बसपा के गठबंधन पर साध्वी प्राची ने कहा है कि 1996 में मायावती को सबने देखा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने उन्हें क्या कहा था। मायावती अब उसी पार्टी के लोगों से गठबंधंन कर रही हैं।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस कैम्ब्रिज सेक्शन ने जीती बास्केटबॉल चैम्पियनशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर एक्सटेशन कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल के तत्वावधान में दो ...