Breaking News

सर्राफा बाजार में Gold हुआ सस्ता और चांदी चमकी

नई दिल्ली। Gold के दाम में रविवार को गिरावट देखने को मिली। वहीं चांदी में चमक बरकरार रही। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह भी गिरावट का दौर जारी रहा। इसकी कीमत में 80 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ 31,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।

  • हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की छिटपुट लिवाली के कारण चांदी की कीमत में 55 रुपए सुधार हुआ।
  • चांदी 39,530 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
  • होली के त्योहार पर पिछले दो दिन सर्राफा बाजार बंद रहे।
  • जिसका सीधा असर सर्राफा बाजार पर दिखाई पड़ा।

सर्राफा बाजार में घटबढ़ के साथ स्थिरता बरकरार

सीमित सौदों के बीच सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद गिन्नी की कीमत सप्ताहांत में 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर बंद हुई। लिवाली और बिकवाली के बीच चांदी तैयार सामान की कीमत घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 55 रुपए की तेजी के साथ 39,530 रुपए प्रति किलो रही।

  • जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के दाम भी 165 रुपए की तेजी रही।
  • इसके साथ चांदी 38,335 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
  • हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 74,000 रुपए रही।
  • चांदी सिक्कों की बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

About Samar Saleel

Check Also

‘चिप निर्माण के लिए अरबों डॉलर की सब्सिडी देना सही नहीं’, पूर्व RBI गवर्नर ने की आलोचना

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चिप निर्माण पर भारत की ओर ...