Breaking News

Swiss Bank में बढ़ा भारतीयों का काला धन

पिछले 4 सालों में Swiss Bank स्विस बैंक में जमा भारतीयों का धन अचानक फिर एक बार बढ़ता हुआ दिख रहा है। पिछले चार सालों में 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक अरब स्विस फैंक (7,000 करोड़ रुपए) के दायरे में पहुंच गया। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के जारी आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

2017 में 50 प्रतिशत बढ़ा भारतीयों का धन : Swiss Bank

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के अनुसार वर्ष 2017 में भारतीयों का धन 50 प्रतिशत बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार भारतियों द्वारा जमा धन बढ़कर 7000 करोड़ रुपए (1.01 अरब फ्रेंक) हो गया।

  • इसके पहले 3 सालों में भारतीयों के द्वारा जमा धन में लगातार गिरावट देखने को मिली थी।
  • ऐसे समय में जबकि भारत सरकार विदेशों में कालाधन रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है।
  • अपनी बैंकिंग गोपनीयता के लिए पहचान बनाने वाले इस देश में भारतीयों के जमा धन में ऐसे समय दिखी बढ़ोतरी हैरान करने वाली है, जबकि भारत सरकार विदेशों में कालाधन रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है।

स्विस नेशनल बैंक के सालाना आंकड़ों के अनुसार स्विस बैंक खातों में जमा भारतीय धन 2016 में 45 प्रतिशत घटकर 67.6 करोड़ फ्रेंक (लगभग 4500 करोड़ रुपए) रह गया था।

  • ताजा आंकड़ों के अनुसार स्विस बैंक खातों में जमा भारतीयों के धन में ग्राहक जमाओं के रूप में 3200 करोड़ रुपए, अन्य बैंको के जरिए 1050 करोड़ रुपए शामिल हैं।
  • स्विस बैंक खातों में रखे भारतीयों के धन में 2011 में इसमें 12%, 2013 में 43%, 2017 में इसमें 50.2% की वृद्धि हुई।
  • इससे पहले 2004 में यह धन 56% बढ़ा हुआ पाया गया था।

-एजेंसी

About Samar Saleel

Check Also

‘चिप निर्माण के लिए अरबों डॉलर की सब्सिडी देना सही नहीं’, पूर्व RBI गवर्नर ने की आलोचना

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चिप निर्माण पर भारत की ओर ...