Breaking News

stock market : 1,250 अंक टूटा सेंसेक्स

शेयर बाजार stock market में आज काफी तेजी से ग‍िरावट देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के करीब 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 1,250 अंक तक टूट गया। भारतीय शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट 2018 का बजट पेश होने के बाद से देखने को मिल रही है, जो आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

निवशकों के करोड़ों डूबे

  • शेयर बाजार खुलते ही शेयर का सूचकांक सेंसेक्स तेजी से ग‍िरने लगा।
  • सूचकांक सेंसेक्स 1,250 अंक टूटने से यह 33,482.81 अंक के निचले स्तर पर आ गया।
  • निफ्टी में 321.45 अंक की कमजोरी के साथ 10,345 पर ट्रेडिंग हुई।
  • इस ग‍िरावट के बाद न‍िवेशकों के करीब 5 लाख 40 हजार करोड़ रुपये डूब गए।

गिरावट की वजह

फिनेथिक वेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक कुमार नेगी का मानना है क‍ि अभी शेयर बाजार में गिरावट रहने के आसार हैं।

  • यह गिरावट सेंसेक्स 31500 से 31000 तक के स्तर तक आ सकती है।
  • एक अनुमान के हिसाब से निफ्टी के 9500 के स्तर तक आने की उम्मीद है।
  • ग्लोबल मार्केट एक्सपेंसिव इवैल्यूएशन के चलते यह बिकवाली दर्ज हो रही है।
  • हाल ही में देश का जो आम बजट आया है यह देश और अर्थव्यवस्‍था दोनों के लिए अच्छा नहीं है।
  • बजट में जो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन का प्रावधान न‍िकाला गया है वह बाजार के लिहाज से ठीक नहीं है।
  • इसके अलावा ग्लोबाल मार्केट में करेक्शन होने से भी भारतीय बाजार में लगातार गिरावट आ रही है।

About Samar Saleel

Check Also

उतार-चढ़ाव के बाद फिर फिसला बाजार; सेंसेक्स 332 अंक टूटा, निफ्टी 22050 से लुढ़का

शुरुआती बढ़त के बावजूद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लाल निशान पर ...