Breaking News

मुख्यमंत्री की बाराबंकी यात्रा

 डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

कुछ दिन पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष पूरे किए थे। इस अवसर पर उसने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया था। जिसमें तथ्यों के साथ विकास का उल्लेख किया गया था। यह साबित करने का प्रयास किया गया कि सपा और बसपा की सरकारों के दस पर पर योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष बहुत भारी है। वर्तमान सरकार ने विकास की जो लाइन खींच दी है,पिछली सरकारे उससे बहुत पीछे छूट गई है। साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर सरकार ने विकास पर्व का भी शुभारंभ किया था। यह उत्साह के साथ चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनपदों की यात्रा कर रहे है। वहां उनके द्वारा अनेक विकास योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके माध्यम से योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास की यात्रा को रेखांकित करते है। साथ ही उनके निशाने पर विपक्ष भी रहता है। योगी कहते है कि अब सभी क्षेत्रों व जनपदों का विकास किया जा रहा है। जबकि पिछली सरकारों में चंद खास शहरों पर ही सरकार की कृपा द्रष्टि रहती थी। विपक्ष के एजेंडे में पूरा प्रदेश कभी रहा है नहीं। उनके कार्य भेदभाव पर आधारित थे। विकास का माहौल नहीं था। समस्याओं के समाधान की इच्छाशक्ति नहीं थी।

जबकि समस्या समाधान भाजपा के एजेंडे में है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सौ वर्षों में जिस राममंदिर का निर्माण नहीं हो सका,मोदी सरकार में आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। भाजपा का एजेंडा है। समस्याओं को दूर करेंगे सभी को सुरक्षा और सम्मान देंगे तथा विकास की किरण घर घर तक पहुंचाएंगे। साढ़े चार साल में सरकार ने पूरा समय देकर कार्य किया है। एक बार फिर भाजपा को मौका दें। भाजपा आपके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरेगी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी भी वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम नहीं किया। सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखकर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने बाराबंकी व सीतापुर में अनेक विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बाराबंकी में एक सौ छियासी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र भी प्रदान किये।

About Samar Saleel

Check Also

उन्नाव में डिंपल यादव का रोड शो…जनसभा में सरकार को घेरा, कहा- पेपर लीक कहीं न कहीं सोची समझी साजिश

उन्नाव:  समाजवादी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने ...