Breaking News

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व बाबू पारसनाथ मौर्य कीट प्रतिमा का किया अनावरण

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किया स्वीकृति पत्र, आवास चाभी, चेक

लखनऊ/भदोही। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने जनपद भदोही (Bhadohi District) आगमन पर पुलिस लाईन हेलीपैड पर सांसद डॉ विनोद बिन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी ने उप मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।


उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व एमएलसी स्व बाबू पारसनाथ मौर्य (freedom fighter Late Babu Parasnath Maurya) के जन्मशताब्दी गरीब दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत उनके घर ग्राम घनश्यामपुर राधास्वामी धाम पर पहुॅचकर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान पारसनाथ मौर्य के पुत्र व कार्यक्रम संयोजक कुंवर प्रमोद चन्द्र मौर्य के परिजनों, क्षेत्रवासियों व सम्भ्रान्त नागरिकों से उप मुख्यमंत्री ने भेटवार्ता कर जनपद की चहमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। तत्पश्चात् ग्राम किशुनदेवपुर उत्तरी लेन पर राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी स्मारक प्रतिमा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू पारसनाथ मौर्य की प्रतिमा का अनावरण किया।

रामलीला मैदान किशुनदेवपुर में आयोजित बाबू पारसनाथ मौर्य जन्मशताब्दी गरीब दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपदवासियों को रूपये-6888.24 लाख धनराशि लागत से निर्मित कुल 125 कार्यो का लोकापर्ण/शिलायांस किया, साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित पोषण पोटली ‘‘प्रोटिन्ला’’ का लांचिंग किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को डेमो चेक, प्रमाण पत्र, पीएम/सीएम आवास योजना चाभी आदि से आच्छादित किया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरित किया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दीदियां निरन्तर आत्मनिर्भरता व स्वांवलम्बन की ओर अग्रसर हैं तथा अपने परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर उप मुख्ममंत्री द्वारा प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10-10 लाभार्थियों को चाभी वितरण किया गया।

सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य द्वारा जनपद के ओडीओपी कालीन सहित कालीन पर उभरी उनके चित्र की सीनरी तथा जनपद के पर्यटन स्थल केन्द्र बिन्दु सीतामढ़ी के पेंटिग सीनरी सम्प्रेम भेट करते हुए जनपद के विकासात्मक बिन्दुओं पर बल दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि उज्ज्वल आजीविका स्वयं सहायता समूह विकास खण्ड औराई एवं रानी लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह विकास खण्ड भदोही उत्पादक समूह द्वारा पोषण पोटली ‘‘प्रोटिन्ला’’ का लांचिंग व ब्राडिंग किया गया जो प्रदेश में अपनी तरह की अभिनव पहल है। उप मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अन्तर्गत समूहों को-बन्धन प्रेरणा संकुल समिति को एक करोड़ चौवालिस लाख, नारी एकता प्रेरणा संकुल समिति को एक करोड़ चौदह लाख, वरदान प्रेरणा संकुल समिति को दस लाख पच्चास हजार, संकुल स्तरीय संघ के माध्यम से उपलब्ध करायी जाने वाली सामुदायिक निवेश निधि धनराशि दो करोड़ अरसठ लाख पच्चास हजार का एक करोड़ चौवालिस लाख का डेमो चेक वितरण किया गया।

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

जनसभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने पहलगाम आंतकवादी घटना में पयर्टको की मृत्यु पर विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा आतंकवादियों को बख्शा नही जायेगा। उरी व पुलवामा घटना के बाद सर्जिकल व एयर स्ट्राईक की तरह पहलगाम का भी प्रभावी जबाब दिया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ने भदोहीवासियों को आश्वस्त किया कि गंगा नदी पर एक सेतु निर्माण का कार्य पूरा होगा। साथ ही जनपदवासियों विशेषकर डीघ विकास खण्ड के क्षेत्रवासियों की मॉग पर डीघ के स्थान पर विकास खण्ड का नाम सीतामढ़ी करने पर जनमानस द्वारा अपने दोनो हाथ उठाकर समर्थन व खुशी जाहिर किया गया। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को अविलम्ब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में नागेन्द्र रघुवंशी, डीघ ब्लाक त्रिसदस्यी अध्यक्ष मनोज मिश्रा, ब्लाक प्रमुख ज्ञानपुर प्रतिनिधि अखिलेश्वर सिंह, नगरीय निकायो के चेयरमैन व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, शिवनारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, ड्यूटीरत सभी जनपदीय अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस कर्मी, मीडिया प्रतिनिधि, जनपदवासी उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

सरकार ने महिलाओं की खुशहाली के लिए खोले नए द्वार : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (DCM Keshav Prasad Maurya) ने कहा है ...