Breaking News

घमंड और बेरुखी बनी इस स्टारकिड के करियर की दुश्मन? जानिए क्यों नहीं मिल रही हिट फिल्में

बॉलीवड स्टारकिड अर्जुन कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म से धूम मचा दी थी। लेकिन समय के साथ ही अर्जुन कपूर का चार्म दिन पर दिन घटता रहा। आज करियर के 10 साल बाद अर्जुन कपूर की फिल्में न ही बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं और न ही ओटीटी  पर। हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बवी’ सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर भी इस फिल्म को लेकर फैन्स खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर की इस फिल्म को फैन्स ने चार्मलेस तक बताया है।

घमंड और बेरुखी खा गई अर्जुन कपूर का करियर?

अर्जुन कपूर ने साल 2013 में आई फिल्म ‘इशकजादे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा ने भी डेब्यू किया था। दोनों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दोनों की पहली फिल्म ने ही स्टार बना दिया था। अर्जुन कपूर भी अपनी पहली ही फिल्म से हिट हो गए और फिल्में मिलने लगीं। लेकिन समय के साथ अर्जुन कपूर की एरोगेंस के कई वीडियो वायरल होने लगे। कुछ साल पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अर्जुन कपूर ने एक आरजे को चलते शो में थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अर्जुन कपूर की बेरुखी बातें सामने देखने को मिली थीं। इन बातों ने फैन्स को हर्ट किया और अर्जुन कपूर की छवि भी बिगड़ने लगी। देखते ही देखते अर्जुन कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगीं।

About reporter

Check Also

योगिता और सुधीर की रोमांटिक प्रेम कहानी

Entertainment Desk। योगिता (Yogita) एक साधारण मध्यमवर्गीय लड़की (Middle-Class Girl) थी, जो अपने सपनों में ...