Breaking News

Andhadhun : वीकेंड पर किया कमाल

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ’अंधाधुन’ Andhadhun ने वीकेंड पर कमाल की कमाई की है। तीन दिनों में ही इसने 15 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।’वेनम’ से लड़ाई लड़ते हुए इतना कमाना बड़ी बात है। इसे समीक्षकों की खासी तारीफ हासिल हुई है। शुक्रवार को इसे केवल 2.40 करोड़ रुपए हासिल हुए थे, लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि शनिवार और रविवार को इससे कहीं ज्यादा रकम इसे हासिल हो सकती है। और ऐसा ही हुआ।

Andhadhun को 5.10 करोड़ रुपए

शनिवार को अंधाधुन Andhadhun को 5.10 करोड़ रुपए मिले और संडे के 7.20 करोड़ रुपए जेब में आए। अच्छी फिल्मों के साथ इस साल ऐसा ही होता आया है। तारीफों के दम पर यह और आगे जाएगी।
लम्बे समय के बाद बड़े परदे पर अपनी फिल्म लेकर आए श्रीराम राघवन हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। श्रीराम राघवन को मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों का महारथी कहा जाता है।

अपनी एक शॉर्ट फिल्म को इस बार उन्होंने पूरी फिल्म के रूप में ’अंधाधुन’ के जरिये पेश किया है। फिल्म ’अंधाधुन’ एक नेत्रहीन पियानो प्लेयर की कहानी है। राधिका आप्टे, इस नेत्रहीन के लेडी लव के किरदार में है।

आयुष्मान, तब्बू के घर पियानो बजाने जाते हैं और इस दौरान एक मर्डर हो जाता है। क्या वो इस हत्या के गवाह हैं? क्या उन्होंने मर्डर देखा है ? फिल्म में इसी तरह की मिस्ट्री है। फिल्म में पुराने ज़माने के हीरो अनिल धवन भी हैं। फिल्म को बनाने में करीब 22 करोड़ रुपए की लागत आई है।इस फिल्म को अंग्रेजी पेशकश ’वेनम’ से तगड़ा झटका लगा है। इस विदेशी फिल्म ने पहले वीकेंड पर 20 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की है।

 

About Samar Saleel

Check Also

जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई ...