Breaking News

दोस्ती जो शादी में बदल गई

जिंदगी में दोस्ती बड़ी मायने रखती है, क्योंकि एक दोस्त से बढ़कर दूसरे दोस्त को कोई और नहीं समझ सकता है। ऐसे में दोस्त अगर जीवन साथी के रूप में मिल जाए तो रिश्ता काफी अच्छा हो जाता है। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने जिगरी दोस्तों को ही अपना जीवन साथी बना लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो चेहरे कौन से हैं। ऐसे में आइए मिलते हैं इन 5 स्टार्स से…

शाहरुख खान-गौरी:- 


शाहरुख की पत्नी गौरी भी उनकी अच्छी दोस्त थीं। इनकी बचपन की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। 1991 में शाहरुख ने गौरी के साथ शादी रचा ली।

 

 

बॉबी देओल-तान्या :-


अभिनेता बॉबी देओल ने भी अपनी दोस्त कॉस्ट्यूम डिजाइनर के साथ इंटीरियर डिजाइनर तान्या आहूजा से शादी रचाई। कॉलेज के दिनों में इनकी मुंबई के एक रेस्टोरेंट में इनकी मुलाकात हुई थी।

 

 

 

गुल पनाग-ऋषि :-

 

एक्ट्रेस गुल पनाग अपने दोस्त ऋषि अत्री से कॉलेज के दिनों में मिली थी। इसके बाद इन दोनों ने 31 मार्च 2011 को शादी रचा ली।

 

 

चित्रांगदा सिंह-ज्योति रांधवा :- 


चित्रांगदा सिंह ने भी अपने दोस्त से शादी रचाई। चित्रांगदा सिंह ने अपने जिगरी दोस्त गोल्फ प्लेयर ज्योति रांधवा को अपना जीवन साथी चुना है।

 

 

सुनील शेट्टी-माना :-

 

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार सुनील शेट्टी ने माना को पहली बार एक पेस्ट्री शॉप में देखा था। सुनील और माना ने करीब 9 साल की दोस्ती के बाद एक दूसरे को जीवन साथी बनाया।

 

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...